सर्वनाम की परिभाषा, भेद और सभी प्रश्नोत्तर
सर्वनाम की परिभाषा
संज्ञा के स्थान पर प्रयोग में
आनेवाले शब्दों को ‘सर्वनाम’ कहते हैं | सर्वनाम का अर्थ है – सभी का नाम | इसे
‘संज्ञा-प्रतिनिधि’ भी कहा जाता है |
सर्वनाम
के भेद
|
सर्वनाम के मुख्य छ: भेद हैं - (1) पुरुषवाचक (2) निजवाचक (3) निश्चयवाचक (4) अनिश्चयवाचक (5) सम्बन्धवाचक (6) प्रश्नवाचक
|
पुरुषवाचक
सर्वनाम
|
पुरुषवाचक 1. पुरुषवाचक
– नाम (स्त्री या पुरुष) के बदले प्रयोग की जाने वाले शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम
कहते है | जैसे - मैं, तू, वह, आप | क. उत्तम पुरुष – नाम के बदले वक्ता के रूप में
प्रयोग की जाती है | जैसे - मैं सत्य बोलता हूँ | ख. मध्यम पुरुष – नाम के बदले श्रोता के रूप में
प्रयोग की जाती है | जैसे - तुम सत्यवादी हो | ग. अन्य पुरुष – नाम के बदले वक्ता और श्रोता से
किसी और के लिए प्रयोग की जाती है | जैसे - वह धार्मिक है |
|
निजवाचक सर्वनाम
|
निजवाचक
2. निजवाचक – वैसे सर्वनाम जो
निजता का बोध कराये | जैसे - आप (क). संज्ञा या सर्वनाम
के निश्चय के लिये | जैसे – मैं आप (स्वयं) देखा लूँगा | (ख). भिन्नता दिखने के
लिये | जैसे – स्याम अपने को सुधार रहा है | (ग). निजत्व पर अधिक बल
देने के लिये | जैसे – क्या वह अपने-आपको भूल गये | (घ). साधारण अर्थ में |
जैसे – आप भला तो जग भला | |
निश्चयवाचक
सर्वनाम
|
1. निश्चयवाचक
– वैसे सर्वनाम जो निश्चय का बोध कराये | जैसे – यह, वह, सो | यह कौन है ? |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
|
अनिश्चयवाचक अनिश्चयवाचक – वैसे सर्वनाम जो अनिश्चय का बोध कराये | जैसे – कोई, कुछ | कोई आया होगा | पानी में कुछ है |
सम्बन्धवाचक
सर्वनाम
|
सम्बन्धवाचक सर्वनाम
1. सम्बन्धवाचक
– वैसे सर्वनाम जो एक सर्वनाम से दुसरे सर्वनाम के सम्बन्ध का बोध कराये | जैसे –
जो, सो, | जो आया है, सो जाएगा |
|
प्रश्नवाचक सर्वनाम
|
प्रश्नवाचक प्रश्नवाचक
– वैसे सर्वनाम जो प्रश्न का बोध कराये | जैसे – कौन, क्या | कौन आया? क्या
चाहिये ? |
सर्वनाम के प्रश्नोत्तर
|
1. सर्वनाम
के मुख्य कितने भेद हैं ? (क) सात (ख) छ (ग)
आठ (घ) चार 2. ‘मैं’
में कौन सा सर्वनाम है ? (क) निजवाचक
(ख) पुरुषवाचक (ग) अनिश्चयवाचक
(घ)
सम्बन्धवाचक 3. ‘आप’
में कौन सा सर्वनाम है ? (क) निजवाचक
(ख) पुरुषवाचक (ग) अनिश्चयवाचक
(घ)
सम्बन्धवाचक 4. ‘तुम’
में कौन सा सर्वनाम है ? (क) निजवाचक
(ख) पुरुषवाचक (ग) अनिश्चयवाचक
(घ)
सम्बन्धवाचक 5. ‘यह’
में कौन सा सर्वनाम है ? (क) निजवाचक (ख) पुरुषवाचक (ग) निश्चयवाचक
(घ)
सम्बन्धवाचक 6. ‘कोई’
में कौन सा सर्वनाम है ? (क) निजवाचक (ख) पुरुषवाचक (ग) अनिश्चयवाचक
(घ)
सम्बन्धवाचक 7. ‘जो’
में कौन सा सर्वनाम है ? (क) निजवाचक (ख) पुरुषवाचक (ग) अनिश्चयवाचक
(घ)
सम्बन्धवाचक 8. ‘कौन’
में कौन सा सर्वनाम है ? (क) निजवाचक (ख) पुरुषवाचक (ग) प्रश्नवाचक
(घ)
सम्बन्धवाचक 9. ‘वह’
में कौन सा सर्वनाम है ? (क) निजवाचक (ख) पुरुषवाचक (ग) निश्चयवाचक
(घ)
सम्बन्धवाचक ANS -
(1) - ख (2) - ख (3) – क (4) ख (5) ग (6) ग (7)
घ (8)
ग
(9) ग |