हिन्दी – भाषा उदभव व विकास
@ हिन्दी का नामकरण :-
1 भाषा नामकरण में
‘हिन्दीक’ का सर्वप्रथम प्रयोग किन विदेशी लोगों ने किया !
(क)
ईराकी (ख)यूनानी (ग) अरबी (घ) मिस्री
2
‘हिन्दी’ शब्द का प्राचीनतम प्रयोग किस ग्रन्थ में मिलता है ?
(क) दीपवंश (ख) इंडिका (ग) अल-हिन्द (घ)
अर्थशास्त्र
3 संसार में किस भाषा को बोलने वाले लोगों की
संख्या अधिक है ?
(क) चीनी (ख) अंग्रेजी (ग) हिन्दी (घ) फ्रांसीसी
4
‘हिन्दी’ शब्द की व्युत्पति का सम्बन्ध किससे है ?
(क) सिन्धु (ख) हिन्द (ग) हिन्दू
(घ) सिंध
5 ‘हिन्दी’ शब्द किस भाषा की देन है ?
(क) संस्कृत (ख) अपभ्रंश (ग) फारसी (घ) तुर्की
6
प्रारम्भ में ‘हिन्दी’ शब्द का प्रयोग किस अर्थ में होता था ?
(क)
भारत देश के लिए (ख) भारतवासी के अर्थ में (ग) भारत में बनी
वस्तुओं के अर्थ में (घ)ये सभी
7
भाषा के अर्थ में ‘खड़ी-बोली हिन्दी’ का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ?
(क)
अमीर खुसरो (ख)शाही मीराजी (ग) बहादुरशाह जफर (घ)विद्यापति
8
‘हिन्दी’भाषा के अर्थ में सर्वप्रथम प्रयोग कहा मिलता है?
(क)शाही मीराजी (ख) जफरनामा (ग) अल-हिन्द (घ)
इनमें कोए नहीं
9
‘हिन्दी’ भाषा का नामकरण किसने किया ?
(क) अंग्रेजों (ख) चीनियों (ग) मुसलमानों (घ)इनमे कोई नहीं
Ans 1-क 2-ग
3-क 4-क 5-ग
6-घ 7-क 8-ख
9-ग
@अपभ्रंश, अवहटट और पुरानी हिन्दी
अपभ्रंश
:-
1 भाषा के अर्थ में ‘अपभ्रंश’ शब्द का प्रयोग कब से आरम्भ हुआ ?
(क) छठी शताब्दी (ख) तीसरी शताब्दी (ग)पांचवीं शताब्दी (घ) सातवीं शताब्दी
2 इनमें ‘देशी भाषा’ कौन है?
(क) पालि (ख)प्राकृत (ग)अपभ्रंश (घ) इनमें सभी
3 इनमें पहला ‘देशी भाषा’ कौन है ?
(क) पालि (ख)प्राकृत (ग) अपभ्रंश (घ) इनमें कोई नहीं
4
किसने अपभ्रंश को ‘देशी भाषा’ माना है ?
(क)याकोबी (ख) ज्यूल क्लाख (ग)हरदेव
बावरी (घ) ग्रियर्सन
5
अपभ्रंश का वाल्मीकि किसे कहा गया है?
(क) पुष्पदंत (ख)हरिभद्र सूरी (ग) विनयचन्द सूरी (घ) स्वयंभू
6 किस रचना को अपभ्रंश का आदिकाव्य
कहा गया है ?
(क) आदिपुराण (ख) महापुराण (ग)पउम चरिउ (घ) रिटठनेमी चरिउ
7 स्वयंभू ने किस भाषा को ‘देशी भाषा’ कहा
है ?
(क) अपभ्रंश (ख) पालि (ग) संस्कृत (घ) प्राकृत
8 ‘प्राकृत की अन्तिम अपभ्रंश अवस्था
से ही हिन्दी साहित्य का आविर्भाव माना जा सकता है’ कथन किसका है ?
(क)रामविलास शर्मा (ख)नामवर सिंह (ग)
रामचन्द्र शुक्ल (घ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
9
“जिसे हम हिन्दी का आदिकाल कहते हैं, भाषा की दृष्टि ससे अपभ्रंश का ही
बढ़ाव है, इसी अपभ्रंश के बढ़ाव को
कुछ लोग उत्तरकालीन अपभ्रंश कहते
हैं और कुछ लोग पुरानी हिन्दी “ कथन किसका है?
(क) सुनीति कुमार चटर्जी (ख)राहुल सांकृत्यायन (ग) रामचन्द्र शुक्ल (घ)
हजारीप्रसाद द्विवेदी
10 “अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी मानने
वाले हैं” – कथन किसका है ?
(क) रामचन्द्र शुक्ल (ख) राहुल सांकृत्यायन (ग) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी (घ)इनमें
सभी
11 “अपभ्रंश को कोई पुरानी हिन्दी
नही कहता” यह कथन किसका है ?
(क)रामचन्द्र शुक्ल
(ख)रामविलास शर्मा (ग) चन्द्रबली पाण्डे (घ) हजारीप्रसाद द्विवेदी
12 किस आचार्य ने अपभ्रंश को
‘आभीरों की भाषा’ माना है?
(क) दण्डी (ख) भरतमुनि (ग) भामह (घ) राजशेखर
13 अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के
प्रणेता हैं –
(क)शालिभद्र सूरी (ख) स्वयंभू
(ग) पुष्पदंत (घ) हरिभद्र सूरी
14 किस कवि को ‘अपभ्रंश का
भवभूति’ कहा जाता है?
(क) स्वयंभू (ख) गोरखनाथ (ग) पुष्पदंत (घ) बुद्धघोष
15 ‘श्लोक’किस भाषा की मुख्य
छन्द है?
(क) संस्कृत (ख) प्राकृत (ग) अपभ्रंश (घ) पालि
16 ‘गाथा’ किस भाषा की मुख्य
छन्द है?
(क) संस्कृत (ख) प्राकृत (ग) अपभ्रंश (घ) पालि
17 ‘दोहे’ किस भाषा की मुख्य
छन्द है?
(क) संस्कृत (ख) प्राकृत (ग) अपभ्रंश (घ) पालि
18 अपभ्रंश के प्रथम कवि कौन
हैं?
(क) धनपाल (ख) स्वयंभू (ग) विनय चन्द्र सूरी (घ) पुष्पदंत
19 पुष्पदंत की वह कौन सी रचना
है जिसमें 24 तीर्थकर के जीवन चरित का वर्णन है?
(क) महापुराण (ख) आदिपुराण (ग) जसहर चरिउ
(घ) नागकुमार चरिउ
20 निम्नलिखित में अपभ्रंश की
कौन सी पहली रचना है,जिसमें बारहमासा का वर्णन मिलता है ?
(क) नेमिनाथ चौपाई (ख) संदेशरासक (ग) भविष्यत कहा (घ) नागकुमार चरिउ
Ans
:- 1-ग 2-घ
3-क 4-घ 5-घ 6-ग
7-क 8-ग 9-घ
10-घ 11-घ 12-क 13-ग
14-ग 15-क
16-ख 17-ग
18-ख 19-क 20-क
प्रमुख अपभ्रंश ग्रन्थ :-
रचनाकार ग्रन्थ
स्वयंभू
(783 ई० के आस-पास) पउम चिरउ,रिटठनेमी चिरउ, स्वयंभू छंद
पुष्पदंत (10 वीं शती ) महापुराण, णयकुमार चिरउ, जसहर-चिरउ
धनपाल (10 वीं शती) भविसयत कहा
अब्दुल रहमान (12 वीं शती का उत्तरार्द्ध संदेशरासक
और 13 वीं शती का आरम्भ)
जिनदत्त सूरी (12 वीं शती) उपदेश रसायन रास
जोईन्दु (6 ठीशती) परमात्म
प्रकाश, योगसार
रामसिंह (11 वीं शती) पाहुड दोहा
प्रमुख तथ्य :-
·
जोईन्दु नामक कवि की छठी शती की ‘परमात्म प्रकाश’ तथा
‘योगसार’ नामक रचनाओं से अपभ्रंश में दोहा-काव्य आरम्भ होता है!
·
अब्दुल रहमान कृत ‘संदेसरासक’ एक खण्डकाव्य है, जिसमें
विक्रमपुर की एक वियोगिन के विरह की कथा है! श्रृंगार वर्णन में नख-शिख तथा पति
वियोग चित्रित काव्य की आरम्भ किया है !
·
आचार्य शुक्ल ने अपने इतिहास ग्रन्थ में सिद्ध,जैनों,एवं
नाथों रचनाओं को किसके अन्तर्गत रखा है! – अपभ्रंश काव्य
·
आचार्य शुक्ल के अनुसार अपभ्रंश नाम पहले-पहल कहाँ मिलता है
? – बल्लभी के राजा धारसेन द्वितीय के शिलालेख में
·
भरतमुनि ने लोकभाषा को ‘अपभ्रंश’ नाम न देकर क्या कहा है? –
देशभाषा
·
अपभ्रंश के परवर्ती
रूप को पुरानी हिन्दी सर्वप्रथम किसने कहा ? – चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
·
“आदिकाल की असंदिग्ध सामग्री जो कुछ प्राप्त है उसकी भाषा
अपभ्रंश अर्थात् प्राकृत भास हिन्दी है”- कथन किसका है – आचार्य शुक्ल
·
अपभ्रंश को प्राकृत भास हिन्दी किसने कहा है? – आचार्य
शुक्ल
·
अपभ्रंश साहित्य का आरम्भ कब से माना जाता है ? – 8 वीं शती
से
·
अपभ्रंश का सर्वप्रथम प्रयोग कहाँ मिलता है ? – पतंजलि कृत
‘महाभाष्य’ में
·
अपभ्रंश को ‘ण – ण भाषा’ किसने कहा ? – किशोरी दास
‘वाजपेयी’
अवहटट :-
1 किसने ‘अवहटट’को अपभ्रंश और आधुनिक भारतीय
भाषाओ के बीच की कड़ी माना है ?
(क) सुनीति कुमार चटर्जी (ख) ग्रियर्सन (ग) भोलानाथ तिवारी (घ) हरदेव बावरी
2 किस
अपभ्रंश को ‘अवहटट’ के नाम से जाना जाता है?
(क) मध्यकालीन अपभ्रंश (ख) परवर्ती अपभ्रंश (ग) प्राचीन अपभ्रंश (घ) इनमें से कोई
नहीं
3 विद्यापति ने अपने किस ग्रन्थ की भाषा को अवहटट कहा है ?
(क) कीर्तिलता (ख) कीर्तिपताका (ग) पदावली (घ) इनमें कोई नहीं
4 अपभ्रंश की तुलना में अवहटठ
में कौन सी नई ध्वनियाँ आयीं?
(क) ड और ढ (ख) ट और ठ (ग) ड और ढ (घ) ठ और ड
5 अवहटठ को पुरानी हिन्दी
किसने कहा है?
(क)नामवर सिंह (ख) रामचन्द्र शुक्ल (ग) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(घ) राहुल सांकृत्यायन
प्रमुख तथ्य :-
·
‘देसिल बअना सब जन मिटठा !ते तैंसन जंपओं अवहटठा !!’ पंक्ति
किसकी है – विद्यापति
·
बालचंद बिज्जावहू भाषा! दुहु नहिं लग्गइ दुज्जन हासा !!’-
विद्यापति
·
परिनिष्ठित अपभ्रंश में देशी बोलियों के मिश्रण से भाषा एवं
साहित्य के जिस रूप का विकास हुआ उसे क्या कहा गया ? – अवहटठ