Tuesday, April 19, 2022

विशेषण की परिभाषा, भेद,अवस्था और प्रश्नोत्तर / VISHESHN KI PRIBHASHA, BHED, AVSTHA OR PRSNOTTRI

           विशेषण की परिभाषा, भेद,अवस्था और प्रश्नोत्तर   


                               विशेषण की परिभाषा

                      जिस विकारी शब्द से संज्ञा की विशेषता बताई जय उसे ‘बिशेष्ण’ शब्द कहते हैं, जैसे - सुन्दर, काली, पीला आदि |

                 विशेषण के भेद

                           विशेषण के मुख्य चार भेद हैं

1.  गुणवाचक

2.  संख्यावाचक

3.  परिमाणवाचक

4.  सार्वनामिक

 

1.  गुणवाचक विशेषण और भेद

·  गुणवाचक विशेषण- जिस शव्द से संज्ञा का गुण, काल, आकार, दशा, स्थान, रंग आदि का बोध हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं|

 

 गुणवाचक विशेषण के छह भेद हैं :

1.  कालवाचक – नया घर, पुरानी पुस्तक, टिकाऊ वस्तु, आगामी महीना|

2.  आकार वाचक – गोल चेहरा, चौकोर कपड़ा, नाटा आदमी |

3.  द्शावाच्क – गरीब आदमी; रोगी मनुष्य; सुखा कपड़ा |

4.  स्थान वाचक – नीचा दरवाजा; उँचा पहाड; ग्रामीण व्यक्ति |

5.  गुणवाचक – सुन्दर लड़का, सच्चा आदमी, न्यायी राजा |

6.  रंगवाचक – काली गाय, पीला कपड़ा, हरी पत्ती |

 

     

2.   संख्या वाचक विशेषण और भेद

·  संख्यावाचक विशेषण – जिस शव्द से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध हो, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं|

 

संख्यावाचक विशेषण के मुख्य दो भेद हैं

(क)              निशिचित  संख्यावाचक विशेषण  

(ख)             अनिशिचित संख्यावाचक विशेषण

 

 

·  निशिचित संख्यावाचक विशेषण के पांच भेद हैं –

1.  गणना वाचक – दो आम, छह कुत्ते |

2.  क्रम वाचक – पहला लड़का, दूसरी लडकी |

3.  आवृति वाचक – दुगना उत्साह, चौगुना दूध|

4.  समुदाय वाचक – दोनों पुस्तकें, पाँचों बच्चे |

5.  प्रत्येक वाचक – प्रत्येक व्यक्ति, प्रति वर्ष |

 

·  अनिश्चित संख्यावाचक का कोई-प्रभेद नहीं होता | ये किसी निश्चित संख्या का बोध नहीं कराते | यथा – थोड़ा पानी, सब लड़के के |

 

 

3.  परिणामवाचक विशेषण और भेद

·   परिमाणवाचक विशेषण  जैसे - सेर भर अन्न, थोड़ी जगह, कुछ आदमी |

कोई-प्रभेद नहीं होता |

 

 

4.  सार्वनामिक विशेषण

·  सार्वनामिक विशेषण – पुरुषवाचक और निजवाचक यानी मैं, तू, के सर्वनाम को छोड़ अन्य सर्वनाम जब संज्ञा के पहले प्रयोग होते हैं तो ये सार्वनामिक विशेषण कहते हैं जैसे - यह सुरत देखो, वह मकान, कोई आदमी | यहाँ यह, वह, कोई सार्वनामिक विशेषण हैं| व्युत्पत्ति के अनुसार सार्वनामिक विशेषण के दो भेद हैं –

1.  मौलिक सार्वनामिक – जो बिना रूपान्तर के संज्ञा के पहले आता है, जैसे – यह कार, वह लड़की, कोई चोर| यहाँ यह, वह, कोई मौलिक सार्वनामिक विशेषण हैं |

2.   यौगिक सार्वनामिक  - वैसा विशेषण जो मूल सर्वनामों में प्रत्यय लगने से बनता है| जैसे- कैसा कार, ऐसा शहर, जैसा देश | यहाँ कैसा, ऐसा, जैसा यौगिक सार्वनामिक विशेषण हैं |

 

 

·  विशेषण की अवस्थाएँ

1.  मुलावस्था

2.  उत्तरावस्था

3.  उत्तमावस्था

1.  मुलावस्था - यथा – राम अच्छा लड़का है | वह उच्च विद्यालय में पढ़ रहा है |.

2.  उत्तरावस्था – यथा – राम मोहन से अधिक अच्छा लड़का है | वह उच्चत्तर विद्यालय में पढ़ रहा है |

3.  उत्तमावस्था – यथा – राम सबसे अधिक अच्छा लड़का है | वह उच्चतम कक्षा का छात्र है |

 

 

 

 

*  विशेषणों के सम्बन्ध में अन्य ज्ञातव्य बातें

1. विशेषण की अवस्थाओं की आवश्यकता तभी होती है, जब तुलना का प्रश्न उपस्थित होता है | हिन्दी में तुलना के लिये ‘अधिक’, ‘सबसे अधिक’, ‘से’, ‘अपेक्षा’, ‘बनिस्बत’ आदि का प्रयोग किया जाता है | हिन्दी के तत्सम शब्दों में ‘तर’ और ‘तं’ लगाकर इन अवस्थाओं की सुचना दी जाती है | यथा –

        प्रिय           -      प्रियतर   -    प्रियतम

        लघु             -      लघुतर    -    लघुतम

        सुन्दर           -       सुन्दरतर -    सुन्दरतम

2, विशेषण विकारी होते है | इनके रूप लिंग, वचन अथवा कारक के कारण बदल जाते हैं यथा – गोरा लड़का, गोरी लड़की |

3, आकारान्त विशेषण स्त्रीलिग़ में ईकारान्त हो जाते हैं, यथा – काला-काली, मोटा-मोटी, हरा-हरी |

4, अकारांत विशेषण दोनों लीगों में समान रहते हैं, यथा – चतुर लड़का, चतुर लड़की, लाल घोडा, लाल घोड़ी |

5, कुछ शब्द मुलत: विशेषण होते हैं, यथा – सुन्दर, लाल, अच्छा आदि | कुछ आवश्यकता वश बना लिये जाते हैं – यथा – बम्बई से बम्बईया, बिहार से बिहारी, मद्रास से मद्रासी, सप्ताह से साप्ताहिक आदि |

 

 

 

                      विशेषण के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

·  विशेषण के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 

1.विशेषण के मुख्य चार भेद हैं

(क)       4     (ख)  6   (ग)  3   (घ)   7

2.‘नाटा आदमी’ निम्न में किस प्रकार का शब्द है ?

(क)       संज्ञा      (ख)  विशेषण    (ग)  सर्वनाम    (घ)   क्रिया

3.‘प्रत्येक व्यक्ति’ में किस प्रकार का विशेषण है ?

(क)       गुणवाचक    (ख) संख्यावाचक   (ग)परिमाणवाचक (घ) सार्वनामिक

4.‘राम सबसे अधिक अच्छा लड़का है |’ में कौन सा अवस्था है ?

(क)       मुलावस्था  (ख) उत्तरावस्था (ग) उत्तमावस्था (घ) इनमें सभी

 

 

 

अमीर खुसरो के दोहे, मुकरियाँ और गीत /amir khsro ke dohe mukriyan or geet

                                         अमीर खुसरो के दोहे, मुकरियाँ और गीत   1.      एक नार किया -----------------------------------...