विद्यापति
विद्यापति हिन्दी साहित्य के इतिहास के
आदिकाल के कवि हैं | इन्हें साहित्य के दर्शन, ज्योतिष आदि में निपुणता प्राप्त थे
| इनकी काव्य परम्परा जयदेव की पियुश्धरा से मिथिला की अमराई को खींचकर जीवन में
सरल-प्रफुलता का भाव संचार किये, इससे हिन्दी साहित्य रसमय गीतमय और प्राणमय हो
उठा |
विद्यापति का जन्म
हिन्दी के कुछ इतिहासकारों ने 1350 ई० , तो कुछ इतिहासकार 1360 ई० मानते हैं |
लेकिन अधिकांश विद्वान् 1350 ई० को ही स्वीकार किये हैं | इनका जन्म बिहार राज्य
के मिथिला के विपसी ग्राम में हुआ है | इनके पिता का नाम गणपति ठाकुर और माता का
नाम गंगा देवी या हंसिनी देवी था | विद्यापति सम्मानित और संस्कारित परिवार में
पैदा हुये थे | इनके पिता भी राज्याश्रित कवि थे |
विद्यापति विभिन्न
राज्यों के राज्याश्रित रहे | इन्होंने राजा शिव सिंह और राजा कीर्ति सिंह के
दरबार में राजकवि रहे हैं | राजा कीर्ति सिंह के दरबार में कवि रहते हुये इन्होंने
स्वयं को कीर्ति सिंह का ‘खेलन कवि’ कहा है | इन्हें राजा शिव सिंह इनकी पत्नी लखिमा देवी के राज
दरबार में ‘राजकवि’ का दर्जा मिला | शिव सिंह ने इन्हें ‘अभिनव जयदेव’ की उपाधि दी
| राजा शिव सिंह ने इन्हें राजकवि के तौर पर विसपी ग्राम दान में दिया था |
विद्यापति इनके कृपा से संतुष्ट होकर कविता में मुख्य पात्र घोषित किये और ‘रसिक
शिरोमणि’ और राजनारायण के नाम का उपाधि प्रदान की | कविवर विद्यापति का निधन
दरभंगा जिले के वाजिदपुर नामक ग्राम में 1449 ई० में हुआ था | यह गाँव आज
‘विद्यापति नगर’ के नाम से जाना जाता है |
रचनाएँ – विद्यापति में काव्य प्रतिभा कूट –कूटकर
भरी थी | इन्होंने संस्कृत, अवहट और मैथिलि भाषा में कविता की है | विद्यापति को
‘बंग-कवि’ भी कहा जाता है |
संस्कृत
में – भू-परिक्रमा, शैव सर्वस्वसार, पुरुष-परीक्षा, दान वाक्यावली, दुर्गा भक्ति
तरंगिनी आदि हैं |
अवहट – कीर्तिलता,
कीर्तिपताका |
मैथली - पदावली
विद्यापति के कविता की
विषय व कला विविध हैं | रचना पदावली में जयदेव की पीयुष धारा को मिथिला के
अमराईयों में उतारे हैं | इसकी भाव व कला से संतुष्ट होकर आलोचकों ने इन्हें मैथिल
कोकिल, खेलन कवि’ और रसराज की उपाधि दी है | इनके रचना की भाव व कला पछ में भक्ति
व श्रंगार की प्रवृति विद्यमान हैं | इनकी भक्ति में बहुदेवोपासना की प्रवृति है |
इन्होंने कृष्ण, गंगा, और दुर्गा से लेकर ग्राम देवों तक की वन्दना की है | इनकी
श्रंगार भाव उन्मात है, मधुवन है और है यौवन | इन्होंने राधा और कृष्ण को आलम्बन
बनाकर प्रेमी-प्रेमिका,के छेड़-छाड़, मान-मनोबल, को चित्रित किया है | नायक-नायिका
के वय-संधि, सद्यः स्नाता तथा इति वचन को विद्यापति के पदों में उपस्थिति है |
कीर्तिलता, कीर्तिपताका ग्रन्थ आश्रयदाता के शोर्य-वर्णन के काव्य हैं | विद्यापति
के सम्पूर्ण काव्य भक्तिकाल और रीतिकाल के काव्यधाराऑ की स्रोत भी है |
हमारी अन्य लेख - विद्यापति की काव्यगत विशेषता