Saturday, April 16, 2022

संज्ञा की परिभाषा, वर्गीकरण, भेद, उदाहरण और प्रश्नोत्तर की पूरी जानकारी / SNGYA KI PRIBHASHA, VRGIKRN, BHED, UDAHRN or prshnottr ki puri jaankari

                 संज्ञा की परिभाषा, वर्गीकरण, भेद, उदाहरण और प्रश्नोत्तर 

 



                             संज्ञा की परिभाषा

   किसी व्यक्ति, जाति, भाव, समूह, और द्रव्य के नाम को संज्ञा कहते हैं, जैसे– राम, हाथी, दूध, हिमालय, गंगा, आदि |


                           संज्ञा का वर्गीकरण

                      संज्ञा का वर्गीकरण

 दो आधार पर किया गया है –

                            1.    व्युत्पति के आधार पर और

                            2.    अर्थ के आधार पर

 


                        व्युत्पति के आधार पर संज्ञा के भेद 

1.  व्युत्पति के आधार पर संज्ञा के तीन भेद हैं-

(क)      रूढ़ शब्द (ख) यौगिक शब्द (ग) योगरुद्ध शब्द

 

(क)      रूढ़ शब्द :-  वैसे शव्द जिन्हें खंड करने पर सार्थक अर्थ न निकले,  जैसे – घर, घड़ा, हाथ, पैर, मुँह, कान इत्यादि | यहाँ माना कि “घर” को खंड करते हैं – घर = घ + र  यहाँ खंडित ‘घ’ और ‘र’ का कोई सार्थक अर्थ नहीं होगा |

 

(ख)     यौगिक शब्द : वैसे शव्द जिन्हें खंड करने पर सार्थक अर्थ  निकले और खंड किये हुए शब्द मूल शब्द के ही पूरक हो,  जैसे – विद्यार्थी, परीक्षार्थी, विद्यालय, हिमालय इत्यादि | यहाँ माना कि “विद्यार्थी” को खंड करते हैं, - विद्यार्थी = विद्या + अर्थी | यहाँ खंडित ‘विद्या’ का अर्थ ‘ज्ञान’ और ‘अर्थी’ का अर्थ ‘अर्जन’ या विद्या अर्जन करने वाला यानि पूरक हुआ ‘विद्यार्थी’ का ही |

 

 

(ग)      योगरुद्ध शब्द :-       वैसे शव्द जिन्हें खंड करने पर सार्थक अर्थ निकले और खंड किये हुए शब्द मूल शब्द के ही पूरक नहीं हो और विशेष का बोध करता है, जैसे – जलज, पंकज, इत्यादि | यहाँ माना कि ‘जलज’ को खंड करते हैं, - जलज = जल + ज | यहाँ खंडित ‘जल’ का अर्थ ‘पानी’ और ‘ज’ का अर्थ ‘जन्म’ होता है यानि ‘पानी से जन्म लेनेवाला’ पर ‘जलज’ का अभिप्राय या बोध ‘कमल’ से है |

 

 

                      अर्थ की दृष्टि से संज्ञा के भेद 

2.  अर्थ की दृष्टि से संज्ञा के पांच भेद होते हैं –

-      व्यक्तिवाचक

-      जातिवाचक

-      भाववाचक

-      समूहवाचक

-      द्रव्यवाचक

 

(क)      व्यक्तिवाचक – जिसमें किसी व्यक्ति विशेष के नाम का बोध हो, जैसे - राम, स्याम, हिमालय, गंगा इत्यादि |

 

(ख)     जातिवाचक – जिसमें किसी जाति विशेष के नाम का बोध हो, जैसे - गाय, बैल, मनुष्य, लड़का इत्यादि |

 

 

(ग)      भाववाचक – जिसमें किसी भाव विशेष के नाम का बोध हो, जैसे - धीरता, वीरता, मित्रता, सुख, दुःख इत्यादि |

 

(घ)      समूहवाचक – जिसमें किसी समूह विशेष के नाम का बोध हो,  जैसे - भीड़, मेला, झुण्ड, फौज, इत्यादि |

 

 

(ङ)           द्रव्यवाचक - जिसमें किसी द्रव्य विशेष के नाम का बोध हो,  जैसे - दूध, घी, लोहा, सोना, चाँदी इत्यादि |




       

 

 

               संज्ञा के प्रमुख प्रश्नोत्तर  

           संज्ञा के प्रमुख प्रश्नोत्तर  

 

(1)       व्युत्पति के आधार पर संज्ञा के कितने भेद हैं ?

(क)      दो   (ख)  पांच    (ग)  3    (घ)   4

(1)       अर्थ की दृष्टि से से संज्ञा के कितने भेद होते हैं ?

(क)      दो   (ख)  पांच    (ग)  3    (घ)   4

(2)        वैसे शव्द जिन्हें खंड करने पर सार्थक अर्थ न निकले, उसे क्या कहते हैं ?

(क)      रूढ़ शब्द (ख) यौगिक शब्द (ग) योगरुद्ध शब्द (घ) इनमें सभी

(3)       वैसे शव्द जिन्हें खंड करने पर सार्थक अर्थ  निकले, उसे क्या कहते हैं ?

(क)      रूढ़ शब्द (ख) यौगिक शब्द (ग) योगरुद्ध शब्द (घ) इनमें सभी

(4)       वैसे शव्द जिन्हें खंड करने पर सार्थक अर्थ  निकले और विशेष अर्थ के नाम प्रयोग हो,  उसे क्या कहते हैं ?

(क)      रूढ़ शब्द (ख) यौगिक शब्द (ग) योगरुद्ध शब्द (घ) इनमें सभी

(5)       ‘गंगा’ संज्ञा के किस भेद का उदाहरण है ?

(क) व्यक्तिवाचक    (ख) जातिवाचक    (ग) भाववाचक   (घ) समूहवाचक 

(6)       ‘दूध’ संज्ञा के किस भेद का उदाहरण है ?

(क)       द्रव्यवाचक    (ख) जातिवाचक    (ग) भाववाचक   (घ) समूहवाचक 

(7)        ‘मनुष्य’ संज्ञा के किस भेद का उदाहरण है ?

(क)       व्यक्तिवाचक    (ख) जातिवाचक    (ग) भाववाचक   (घ) समूहवाचक 

(8)       ‘मेला’ संज्ञा के किस भेद का उदाहरण है ?

(क)  व्यक्तिवाचक    (ख) जातिवाचक    (ग) भाववाचक   (घ) समूहवाचक 

(9)       ‘मित्रता’ संज्ञा के किस भेद का उदाहरण है ?

(क)       व्यक्तिवाचक    (ख) जातिवाचक    (ग) भाववाचक   (घ) समूहवाचक 

 

ans – 1.-  ग    1 -ख     2-क     3-ख      4-ग     5-क      

          6-क     7-ख        8-घ     9-ग    

        

 

 नोट - विद्यार्थी के लिए लाभदायक हुआ तो कृप्या coment box में नीचे  coment करेगें  !

    अन्य हमारी लेख - नन्ददुलारे वाजपेयी का जीवन और आलोचना परिचय










 



1 comment:

अमीर खुसरो के दोहे, मुकरियाँ और गीत /amir khsro ke dohe mukriyan or geet

                                         अमीर खुसरो के दोहे, मुकरियाँ और गीत   1.      एक नार किया -----------------------------------...