Saturday, January 22, 2022

संप्रेषण के प्रकार व भेद / smpreshn ke prkaar v bhed

                         संप्रेषण के प्रकार व भेद / smpreshn ke prkaar v bhed


 – संप्रेषण, मौखिक, लिखित, तथा गैर-शाब्दिक हो सकता है | इनका संक्षिप्त वर्णन निम्नाकित है

(क) मौखिक संप्रेषण – जब कोई संदेश मौखिक अर्थात् मुख से बोलकर भेजा जाता है तो उसे मौखिक संप्रेषण कहते हैं | यह भाषण, मीटिंग, सामुहिक, परिचर्चा, सम्मेलन,टेलीफोन पर बातचीत, रेडियो द्वारा संदेश भेजना आदि हो सकते हैं |यह संप्रेषण का प्रभावी एवं सस्ता तरीका है | यह आंतरिक एवं बाहय दोनों प्रकार के संप्रेषण के लिये सामान्य रूप से प्रयोग किया जाता है | मौखिक संप्रेषण की सबसे बड़ी कमी है कि इसे प्रभावित नहीं किया किया जा सकता क्योंकी इसका कोई प्रभाव नहीं होता |

(ख) लिखित संप्रेषण – जब संदेश को लिखे गये शब्दों में भेजा जाता हैं | जैसे – पत्र, टेलीग्राम, मेमो, सर्कुलर, नोटिस, रिपोटर आदि तो इसे लिखित संप्रेषण कहते हैं | इसकी आवश्यकता पड़ने पर पुष्टि किया जा सकता है | सामान्यत: लिखित संदेश भेजते समय व्यक्ति संदेश के सम्बन्ध में सावधान रहता है | यह औपचारिक होता है | इसमें अपनापन नहीं होता है तथा गोपनीयता बनाये रखना भी कठिन होता है |

(ग)  गैर-शाब्दिक संप्रेषण – ऐसा संप्रेषण जिसमें शब्दों का प्रयोग नहीं होता है गैर-शाब्दिक संप्रेषण कहलाता है | जब आप कोई तस्वीर, ग्राफ, प्रतीक,आकृति आदि देखते हैं | आपको उनमें प्रदर्शित संदेश प्राप्त हो जाता है | यह सभी दृश्य संप्रेषण है | घंटी, सीटी, बज्र, बिगुल ऐसे ही उपकरण हैं जिनके माध्यम से हम अपना संदेश भेज सकते हैं | इस प्रकार की आवाजें ‘श्रुति’ कहलाती है \ इस प्रकार से शारीरिक मुद्राओं जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों का उपयोग किया गया हो उनके द्वारा भी हम संप्रेषण कहते हैं | इन्हें हम संकेतों द्वारा संप्रेषण कहते हैं | हम अपने राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हैं, हाथ मिलाना, सिर को हिलाना, चेहरे पर क्रोध का भाव आना, राष्ट्र गान के माध्यम की अवस्था में रहना आदि यह सभी संकेत के माध्यम से संप्रेषण के उदाहरण हैं | जब अध्यापक विद्यार्थी की पीठ पर थपकी देता है तो इसे उसकी सराहना माना जाता है तथा इसे विद्यार्थी और अच्छा कार्य करने के लिये प्रेरित होता है |

 

सम्प्रेषण के abjective question -

(1)  इनमें  सम्प्रेषण के भेद हो सकते हैं  -  संप्रेषण, मौखिक, लिखित, तथा गैर-शाब्दिक

ans – सभी

(2)  जब कोई संदेश मौखिक अर्थात् मुख से बोलकर भेजा जाता है तो उसे क्या मौखिक संप्रेषण कहते हैं |-

    ans - मौखिक संप्रेषण

(3) भाषण, मीटिंग, सामुहिक, परिचर्चा, सम्मेलन,टेलीफोन पर बातचीत, रेडियो द्वारा संदेश     भेजना आदि  किस भेद के उदाहरन हो सकते हैं?

 ans – मौखिक सम्प्रेषण

(4)  किस सम्प्रेषण के माध्यम से प्रभावित नहीं किया किया जा सकता क्योंकी इसका कोई प्रभाव नहीं होता |

ans - मौखिक संप्रेषण

5) क्या कहते हैं ? -जब संदेश को लिखे गये शब्दों में भेजा जाता हैं |

     ans -- लिखित संप्रेषण

(6)  पत्र, टेलीग्राम, मेमो, सर्कुलर, नोटिस, रिपोटर आदि किस संप्रेषण के उदाहरन हैं ?

ans - लिखित संप्रेषण

(7)  ऐसा संप्रेषण जिसमें शब्दों का प्रयोग नहीं होता है | क्या कहते हैं ?

      ans - गैर-शाब्दिक सम्प्रेषण

(8)  तस्वीर, ग्राफ, प्रतीक,आकृति आदि  किस सम्प्रेषण के उदाहरण हैं ?

   ans - गैर-शाब्दिक सम्प्रेषण

(9)  हम अपने राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हैं, हाथ मिलाना, सिर को हिलाना, चेहरे पर क्रोध का भाव आना, राष्ट्र गान के माध्यम की अवस्था में रहना आदि सभी संकेत के माध्यम से संप्रेषण के किस भेद के उदाहरण हैं ?

ans - गैर-शाब्दिक सम्प्रेषण









1 comment:

  1. बहुत ही अच्छा लगा सर पढ़ने में ।

    ReplyDelete

अमीर खुसरो के दोहे, मुकरियाँ और गीत /amir khsro ke dohe mukriyan or geet

                                         अमीर खुसरो के दोहे, मुकरियाँ और गीत   1.      एक नार किया -----------------------------------...